फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार, डायरिया के इलाज में कर्जदार बन रहे गरीब

Wed, 03 Aug 2016 12:52 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
Fever - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
शहर से गांव तक संक्रामक बीमारियों की दहशत है। घर-घर लोग चारपाई पर बीमार पड़े हैं। दस दिन के अंदर हसायन और सादाबाद में चार बच्चों की बुखार से हुई मौत के चलते लोग दहशत में हैं।
विज्ञापन


सरकारी अस्पतालों में बेड नहीं मिल रहे। मजबूरी में नर्सिंग होम और निजी चिकित्सकों के यहां लंबी लाइनें लग रही हैं। घर में एक साथ तीन-चार लोगों के डायरिया, बुखार की चपेट में आने से गरीब परिवार का इलाज कराने में कर्जदार हो रहे हैं।

बारिश और फिर तेज धूप के साथ उमस ने संक्रामक बीमारियां बढ़ाई हैं। जिला अस्पताल में संक्रामक बीमारियों से ग्रस्त मरीजों की संख्या एक हजार से ऊपर पहुंच चुकी है। क्या बच्चे और क्या युवा सभी चपेट में हैं। बुजुर्ग भी संक्रामक बीमारियों से परेशान डाक्टरों के पास लाइन लगाए नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन


हाथरस के एक नर्सिंग होम में अपने तीन परिजनों का इलाज करा रहे रामकुमार ने बताया कि घर पर रुपये नहीं थे। एक परिचित से पांच हजार रुपया कर्ज लेकर आए थे। वह खर्च हो गया। फिर बात की है ताकि और कर्ज मिल जाए।

मरीजों का आरोप है कि नर्सिंग होम के मेडिकल स्टोर में मरीजों से दवाओं में अधिक दाम वसूले जा रहे हैं। यह हालत अधिकांश तीमारदारों की है। गंदगी, जलभराव इसका बड़ा कारण बन रहा है।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें