हाथरस। जिला अस्पताल में सोमवार सुबह बिजली लाइन में फॉल्ट आने से करीब छह घंटे तक विद्युत आपूर्ति प्रभावित रही। बिजली संकट के चलते मरीजों की जरूरी जांचें और चिकित्सकीय सेवाएं बाधित हुईं।
विज्ञापन
सुबह के समय करीब एक घंटे तक सीटी स्कैन और एक्स-रे जांच पूरी तरह ठप रहीं। इससे जांच कराने पहुंचे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी उठानी पड़ी। बाद में अस्पताल प्रशासन ने जनरेटर चालू कराकर स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू कराईं।
जिला महिला अस्पताल में भी बिजली गुल रहने से काफी देर तक चिकित्सकीय कार्य प्रभावित रहे। यहां वार्डों में भर्ती मरीजों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली न होने से अस्पताल में सामान्य कामकाज भी प्रभावित हुआ। सीएमएस डॉ. सूर्यप्रकाश ने बताया कि बिजली कटौती के दौरान जनरेटर के माध्यम से सभी स्वास्थ्य सेवाएं चालू रखी गईं।