फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र की मौत

Sat, 10 Oct 2026 02:41 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे ट्रक ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे में 40 वर्षीय शैलेंद्र और उनके 75 वर्षीय पिता भगवती प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। ट्रक ने उनकी बाइक को 50 मीटर तक घसीटा, जिससे उसमें आग लग गई और वह धू-धू कर जल गई।
विज्ञापन

हाथरस के गांव नहरोई निवासी शैलेंद्र अपने पिता भगवती प्रसाद को अनूपशहर स्थित एक आश्रम छोड़ने जा रहे थे। वे प्लेटिना बाइक पर सवार थे। हनुमान चौकी के निकट सामने से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया।
पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड ने कड़ी मशक्कत के बाद बाइक की आग बुझाई। तब तक बाइक पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस ने तुरंत कंट्रोल रूम को सूचना दी और वाहन का पीछा शुरू किया। मुस्तैदी दिखाते हुए पुलिस ने अलीगढ़ सीमा पर स्थित मडराक टोल प्लाजा के पास ट्रक को पकड़ लिया। हालांकि, चालक मौके से भागने में सफल रहा। कोतवाली की प्रभारी निरीक्षक विपिन चौधरी ने बताया कि तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन

मृतक शैलेंद्र एटा की एक मुरब्बा फैक्टरी में काम करते थे। उनकी आकस्मिक मौत से परिवार में गहरा शोक छा गया। शैलेंद्र अपने पीछे पत्नी प्रीति, चार बेटियों और एक बेटे को छोड़ गए हैं। परिवार के सदस्य दोनों की मौत से बुरी तरह टूट गए हैं। गांव नहरोई में इस घटना के बाद से शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें