शनिवार की शाम अन्नपूर्णा गेस्ट हाउस के निकट कार की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएससी ले जाया गया। गंभीर होने पर दोनों को रेफर कर दिया गया।
बामोली निवासी प्रवीण कुमार पुत्र यतेंद्र रावत अपने 12 वर्षीय बेटे हर्षित रावत के साथ बाइक पर सवार होकर हाथरस रोड स्थित अन्नपूर्णा सेवा सदन में शादी समारोह में आए थे। गेस्ट हाउस के बाहर कार ने बाइक सवार पिता-पुत्र को टक्कर मार दी। हादसे मेें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। हालत गंभीर होने के चलते दोनों को आगरा रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद चालक चाबी लेकर कार को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। कार में कई लोग सवार थे।
घायल प्रवीण।- फोटो : samvad