फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का लीवर, बेटे की किडनी फेल, दोनों ने एक दूजे की मदद को पीएम से लगाई गुहार

Mon, 04 Sep 2017 10:20 PM IST
अमर उजाला/ हाथरस
विज्ञापन
PM Modi
विज्ञापन
किडनी के इलाज के लिए बाप ने बेटे के लिए और लीवर के इलाज के लिए बेटे ने बाप के लिए प्रधानमंत्री से मदद की गुहार लगाई है। पीड़ितों ने पीएम को चिट्ठी लिखकर मदद मांगी है। इनकी यह चिट्ठी स्वास्थ्य महकमे तक भी पहुंच चुकी है।
विज्ञापन


पढ़ें: 17 के बजाय 16 को ही मनाया जाएगा पीएम मोदी का जन्मदिन, जानिए कारण
 
गांव इकबालपुर के प्रेमकांत पुत्र राजपाल सिंह ने अपने सात साल के बेटे के इलाज के लिए पीएम से गुहार लगाई है। पत्र में प्रधानमंत्री से गुहार लगाई गई है कि उसका सात साल का बेटा किडनी की गंभीर बीमारी से लंबे समय से पीड़ित है।

उसकी आर्थिक स्थिति अत्यंत खराब है, जबकि किडनी का इलाज काफी महंगा है। जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ के वरिष्ठ चिकित्सकों ने अतिशीघ्र ऑपरेशन की सलाह दी है, लेकिन वह अब इस स्थिति में नहीं कि वह अपने बेटे का ऑपरेशन करा सके। प्रधानमंत्री से पिता ने अपने बेटे के इलाज के लिए मदद की गुहार लगाई है। 
विज्ञापन


इधर, नगरिया नंदराम कोटा रोड हाथरस निवासी राम कुमार पुत्र ओमप्रकाश ने अपने पिता के इलाज के लिए प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर गुहार लगाई है। राम कुमार ने कहा है वह एक प्राइवेट कंपनी में नौकरी करता है। उसके पिता डाकघर हाथरस से रिटायर हो चुके हैं।

उसके पिता की हालत पिछले तीन साल से खराब चल रही है। लीवर से संबंधित बीमारी का वह कई जगह इलाज करवा चुके हैं, लेकिन कोई फायदा नहीं मिल रहा। डॉक्टरों ने बड़े अस्पताल में इलाज कराने की सलाह दी है,

पढ़ें: बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष के सामने है यूपी में बड़ी चुनौती, करना होगा संगठन का ढांचा दुरुस्त

लेकिन आर्थिक समस्या की वजह से वह यह नहीं कर सकता। सारा पैसा इलाज में खर्च हो चुका है। घर की महिलाओं के जेवर तक बिक चुके हैं। काफी कर्जा भी हो गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें