फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: किसानों को एक ही जगह मिलेंगे उर्वरक, बीज व कीटनाशक

Mon, 20 Feb 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस। जिले के किसानों को अब अपने नजदीक ही ब्लॉक क्षेत्र में एक ही छत के नीचे फसलों के लिए बीज, उर्वरक व कीटनाशक दवाएं मुहैया हो सकेंगी। शासन की ओर से जिले में छह एग्री जंक्शन बनाए जाने के लिए अनुमति दे दी है। इसके लिए शासन की ओर से अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन



शासन की ओर से वित्तीय वर्ष 2022-23 में जिले में 6 एग्री जंक्शन केंद्र बनाए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। कृषि विभाग की ओर से एग्री जंक्शन स्थापित करने के लिए निर्धारित शर्तों के आधार पर आवेदन मांगे गए हैं।



प्रत्येक ब्लॉक में एक-एक एग्री जंक्शन केंद्र खोला जाएगा। इन केंद्रों पर किसानों को निर्धारित दरों पर उर्वरक, बीज, कीटनाशी दवाएं मिल सकेंगी। मृदा स्वास्थ्य कार्ड के हिसाब से उर्वरक के प्रयोग के बारे में जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन



लघु कृषि यंत्र भी इन केंद्रों पर किराए पर किसानों को आसानी से मिल सकेंगे। डीडी कृषि हंसराज ने बताया कि यहां जिले में छह एगी जंक्शन खोलने का लक्ष्य दिया गया है। एक शॉपिंग मॉल के रूप में यह केंद्र खोले जाएंगे।



बेरोजगारों को उद्योग स्थापित करने के लिए यह रोजगार है। प्रति केंद्र पर 4 लाख रुपये का खर्चा आएगा। जिसमें विभाग की ओर से अनुदान भी मुहैया कराया जाएगा। एक साल तक दुकान का किराया भी सरकार देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें