फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथरस: वाहन की टक्कर से टूटी गंदे नाले के पुल की रेलिंग

Mon, 20 Feb 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
सादाबाद जलेसर मार्ग पर टूटी पुल की रेलिंग।  संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन




शनिवार की रात में अज्ञात वाहन की टक्कर से सादाबाद-जलेसर मार्ग पर गांव नगला ब्राह्मण एवं मढ़ाका के मध्य स्थित गंदे नाले के पुल की रेलिंग टूट गई। सुबह रेलिंग टूटने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। रेलिंग टूटने से रात के समय वाहनों के नाले में गिरने की संभावना बन गई है।



ग्रामीणों का कहना है कि यह पुल एटा से मथुरा के मुख्य मार्ग पर पड़ता है। इससे कस्बा सहपऊ, मढ़ाका, सादाबाद, मानिकपुर, बुढ़ाइच, महरारा, सेदरिया, थरौरा, धाधऊ, नगला समेत दर्जनों गांवों के हजारों लोगों का आवागमन होता है।
विज्ञापन




रेलिंग टूटने से सादाबाद-जलेसर मार्ग पर अंग्रेजों ने इस पुल का निर्माण कराया था। यह बुलंदशहर से निकलता है। पुराने जमाने में अधिक वर्षा होने पर इसमें बारिश का पानी बहता था। अब इसमें इसके रास्ते में पड़ने वाले कारखानों का रसायन युक्त पानी बहता है।



इसके पानी से काफी दुर्गंध उठती है। इसे पीकर लोग बीमार पड़ने लगे हैं। इस मार्ग पर दिन रात वाहनों की चलने की संख्या काफी अधिक है। यदि इसका निर्माण नहीं कराया गया तो कभी कोई भयंकर दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन






- डीएम को पत्र लिखकर सूचित कर दिया गया है। सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग को इसके अतिशीघ्र निर्माण कराने के निर्देश दिए गए हैं। मार्ग के दोनों ओर चेतावनी बोर्ड लगाए जा रहे हैं। - विपन कुमार शिवहरे, उपजिलाधिकारी सादाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें