फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने उर्ठाइं बिजली-पानी की समस्याएं

Thu, 16 Jun 2016 11:54 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विकास भवन में हुआ किसान दिवस का आयोजन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह की अध्यक्षता में गुरुवार को विकास भवन में किसान दिवस का आयोजन किया गया। किसान दिवस में शामिल होने आए जिले के किसानों ने बिजली-पानी की समस्याओं को जोर-शोर से उठाया।
विज्ञापन


किसानों की बिजली पानी की समस्याओं को सुनने के बाद डीएम ने उपस्थित संबंधित विभागों के अधिकारियों को स्थिति में सुधार करने के निर्देश दिए। किसानों को कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों ने अपनी फसलों की वैज्ञानिक तरीके पैदावार से करने की सलाह दी, जिससे कम लागत में अधिक पैदावार प्राप्त करने एवं फसलों को विभिन्न आपदा और रोगों से बचाने के लिए दवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। डीएम ने किसान दिवस में किसानों की प्राप्त सभी छह समस्याओं का समाधान कराया।
किसान दिवस में डीएम के साथ सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, डीडी कृषि रामप्रताप, जिला कृषि अधिकारी शिव कुमार, कृषि विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. एके सिंह, डॉ.श्याम सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी जगदीशराम गौतम, डीएसओ सुनील कुमार, विद्युत विभाग एवं सिंचाई विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। किसान दिवस में बड़ी संख्या में जिले के किसानों ने सहभागिता की।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें