फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: सब्जियों के राजा ने बजाया किसानों का बाजा, नहीं निकल रही लागत भी

Sat, 17 Jun 2023 12:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

किसानों को आशा थी कि शायद आलू का भाव बढ़ जाए, लेकिन किसानों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। शीतगृह खुलने पर भी किसानों को उनके आलू का बाजिव भाव नहीं मिल पा रहा है। शीतगृह पर आलू के दाम करीब 550 रुपये प्रति पैकेट हैं।
विज्ञापन
एक कोल्ड स्टोर पर लगती आलू की बोली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आलू का कम भाव मिलने से किसान परेशान हैं। शीतगृहों में आलू करीब 550 रुपये प्रति बोरी के हिसाब से बिक रहा है। किसानों का कहना है कि यह भाव काफी कम है। इतने में तो उनकी लागत और शीतगृह का भाड़ा तक निकलना मुश्किल हो रहा है।

विज्ञापन


आलू जिले की प्रमुख फसल है। जिले में इस साल करीब 51 हजार हेक्टेयर भूमि में आलू की पैदावार हुई है। इस साल आलू की पैदावार काफी बेहतर रही है। करीब 16,38,500 मीट्रिक टन आलू जिले में पैदा हुआ है। जिले में कुल 145 शीतगृह संचालित हैं। फसल की खोदाई के समय भाव अच्छा न मिलने के कारण ज्यादातर किसानों ने शीतगृहों में आलू का भंडारण करा दिया था।

किसानों को आशा थी कि शायद आलू का भाव बढ़ जाए, लेकिन किसानों के अरमानों पर पानी फिरता दिख रहा है। शीतगृह खुलने पर भी किसानों को उनके आलू का बाजिव भाव नहीं मिल पा रहा है। शीतगृह पर आलू के दाम करीब 550 रुपये प्रति पैकेट हैं। किसानों के मुताबिक यह भाव काफी कम हैं।

इस आशा में आलू शीतगृह में भंडारित किया था कि शायद भाव अच्छा मिल जाए। इस समय भी आलू का भाव नहीं बढ़ा। शीतगृह पर करीब 450 रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से आलू बिक रहा है। यह भाव काफी कम है। - विपिन ठाकुर, किसान

विज्ञापन

शीतगृह पर इस समय आलू का भाव काफी कम है। इससे लागत और भंडारण का भाड़ा निकालना भी मुश्किल हो रहा है। अगर भाव नहीं बढ़ा तो आलू किसानों को काफी घाटा होगा। -बालकिशन, किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें