फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लेने वाली 240 छात्राओं का सम्मान

Sat, 17 Jun 2023 12:29 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
प्र​शिक्षण कार्यक्रम में प्रतिभागियों को सम्मानित करते अति​थि।  संवाद - फोटो : samvad
विज्ञापन
क्षेत्र विकास संघ द्वारा चलाए जा रहे सात दिवसीय आत्मरक्षा शिविर मिशन साहसी का शुक्रवार को विधिवत समापन हो गया। शिविर में 240 छात्राओं ने आत्मरक्षा का प्रशिक्षण लिया। इन छात्राओं को अतिथियों ने प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन



शुभारंभ मुख्य अतिथि ने मां सरस्वती और भारत माता के छवि चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। आयोजक मंडल ने छात्राओं को दंड यष्टि एवं जूडो-कराटे का प्रशिक्षण दिया। मुख्य अतिथि अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास सुनील कौशल जी महाराज एवं विशिष्ट अतिथि डॉ. राजीव अग्रवाल, कन्या गुरुकुल की प्राचार्य पवित्रा, कन्या इंटर कॉलेज की प्राचार्य डॉ. उमा सिंह, केएल जैन इंटर कॉलेज के प्राचार्य दीपक जैन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख मुनीश मंचासीन रहे। उन्होंने छात्राओं को चरित्रवान और आत्मरक्षा में सक्षम बनने के लिए प्रेरित किया।




क्षेत्रीय विकास संघ प्रभारी अंशुल शर्मा ने सभी छात्राओं का आभार जताया और संचालन अर्चित गौतम ने किया। कार्यक्रम में शिक्षिका सुगंध यतीश शर्मा, पायल शर्मा, भूमि गुप्ता, माही, इंदु वार्ष्णेय एवं आचार्य खगेंद्र शास्त्री, योगेश त्रिवेदी, सुखवीर, देवेश पचौरी, हर्षित, हनी, प्रभात, गोपाल शर्मा, स्वप्निल, सचिन आदि लोग मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें