फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसानों ने अवर अभियंता को घेरा, सुनाई खरी-खोटी

Fri, 28 Jul 2023 12:46 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
पोरा बिजलीघर पर पहुंचे नलकूप किसान। संवाद  - फोटो : samvad
विज्ञापन
गांव पोरा के विद्युत उपकेंद्र से निकलने वाले जनसोई नलकूप फीडर के दो पुर्जाें में खराबी के कारण नलकूप उपभोक्ताओं को बिजली नहीं मिल पा रही। बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में किसान इस समस्या को विद्युत उपकेंद्र पर पहुंच गए और अवर अभियंता का घेराव कर लिया। अवर अभियंता ने किसानों को आश्वस्त किया कि फीडर के खराब पुर्जाें को बदलवाने के लिए उच्चाधिकारियों से पत्राचार किया गया है। जल्द ही यह समस्या दूर हो जाएगी। जाते-जाते किसान स्पष्ट कह गए कि यदि जल्द ही बिजली सुचारू नहीं हुई तो वह बिजलीघर पर तालाबंदी कर देंगे।
विज्ञापन




ग्राम पंचायत जिरौली कलां के प्रधान मुकेश कुमार शर्मा के नेतृत्व में जिरौली कलां, जनसोई और जिरौली खुर्द के नलकूप उपभोक्ताओं ने अवर अभियंता प्रदीप कुमार को बताया कि बिजली न मिलने के कारण उनकी धान की फसल को पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे फसल बर्बाद हो रही है। विभाग उपभोक्ताओं से बिल तो समय पर ले रहा है, लेकिन फीडर के खराब पुर्जाें को बदलवाने के नाम पर पिछले आठ दिनों से बेवकूफ बना रहा है। वह इस समस्या को लेकर उपखंड अधिकारी शिवम सिंह से भी मिल चुके हैं।




अधीक्षण अभियंता को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। अवर अभियंता ने किसानों को समझाते हुए कहा कि वह हर रोज विभागीय अधिकारियों से इस बारे में लिखित व मौखिक रूप से अवगत करा चुके हैं। जल्द ही आपकी समस्या का समाधान हो जाएगा। काफी समझाने के बाद किसान यह कहकर वहां से चले गए कि यदि जल्द ही समस्या का निदान नहीं हुआ तो वह तालाबंदी के साथ और भी कड़े कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें