फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने रुकवाया गोशाला का काम

Sat, 11 May 2019 12:19 AM IST
Mohd Rafeek न्यूज डेस्क अमर उजाला हाथरस
विज्ञापन
गोशाला का निर्माण रुकवाने की सूचना पर पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हसायन। विकास खंड क्षेत्र के गांव नगला ब्राह्मण स्थित गोशाला का निर्माण कार्य शुक्रवार को किसानों द्वारा रुकवा दिया गया। पुलिस के साथ एसडीएम मौके पर पहुंच गए। किसानों ने एसडीएम विजय शर्मा से कहा कि उनके नाम प्रशासन द्वारा 1996 में पट्टे आवंटित किए गए थे।
विज्ञापन


पट्टे के आधार पर इस भूमि पर वर्तमान में खेती कर रहे हैं। एसडीएम ने बताया कि ग्रामीणों को समझाया गया कि गोशाला का निर्माण सरकारी जमीन पर कराया जा रहा है।

यह भूमि किसानों की भूमि से अलग है। शुक्रवार को जब किसानों और उनके परिवार द्वारा इस काम को रुकवा दिया गया तो सूचना पर पुलिस के साथ एसडीएम भी पहुंच गए। एसडीएम के समझाने पर ग्रामीण सहमत हो गए और काम शुरू करा दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें