पांच से छह साल की लंबी प्रक्रिया से तैयार होगा अंतिम बीज
विशेषज्ञों के अनुसार, मिनी ट्यूबर लगाने के बाद सीधे किसानों के खेतों में बोआई योग्य बीज तैयार नहीं हो जाता। इसके लिए एक लंबी और अनुशासित प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। सबसे पहले ब्रीडर बीज तैयार किया जाता है। इसके बाद फाउंडेशन, जनरेशन-फर्स्ट, जनरेशन-सेंकंड और अंत में मल्टीप्लायर बीज तैयार होता है। इस पूरी वैज्ञानिक प्रक्रिया में लगभग पांच से छह वर्ष का समय लगता है। सभी चरण सफलतापूर्वक पूरे होने के बाद ही किसानों को व्यावसायिक खेती के लिए शुद्ध बीज मिल पाता है।
नकली और वायरसयुक्त बीज की समस्या से मिलेगी मुक्ति
आलू की खेती में किसानों के लिए सबसे बड़ा जोखिम घटिया या वायरसयुक्त बीज का होता है। किसान खेत तैयार करने से लेकर खाद, कीटनाशक, सिंचाई और मजदूरी पर लाखों रुपये खर्च करते हैं। ऐसे में यदि बीज नकली निकल जाए, तो पौधों की वृद्धि रुक जाती है और पूरी फसल चौपट होने का खतरा रहता है। कई बार किसानों को नुकसान का तब पता चलता है, जब फसल पर लागत पहले ही लग चुकी होती है।हालांकि इस लंबी अवधि में बीज की शुद्धता बनाए रखना, वायरस के संक्रमण से बचाना और निरंतर तकनीकी निगरानी रखना एक बड़ी चुनौती होगी, जिसके लिए उन्होंने लंबा धैर्य और परिश्रम करने का संकल्प लिया है।