फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: महापंचायत में बोले किसान- नहीं देंगे अपनी उपजाऊ जमीन

Mon, 09 Jun 2025 12:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
गांव नौगांव में किसान पंचायत को संबोधित करते किसान नेता। स्रोत: स्वयं - फोटो : samvad
विज्ञापन
भारतीय किसान यूनियन टीकैत के बैनर तले रविवार को गांव नौगांव स्थित सहकारी समिति परिसर में किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। किसानों ने स्पष्ट कहा कि वह ग्रीन एक्सप्रेस वे के निर्माण के लिए अपनी उपजाऊ जमीन को हर्गिज नहीं देंगे।
विज्ञापन

महापंचायत की अध्यक्षता रामवीर सिंह नगला हीरा ने की। मंडल उपाध्यक्ष चौ. चंद्रेश सिंह ने कहा कि इस एक्सप्रेस वे की किसानों को कोई आवश्यकता नहीं है। इसका निर्माण पूंजीपतियों के हित की पूर्ति के लिए किया जा रहा है। एक्सप्रेस वे बनने से किसानों के सामने भूखों मरने की नौबत आ जाएगी। सरकार किसानों की जमीन लेकर बिचौलिए का कार्य कर रही है। वह अपनी जमीन का अधिग्रहण किसी कीमत पर नहीं होने देंगे।
पंचायत में श्री राम चौधरी, रामगोपाल, कृष्णगोपाल, मंगलेश यादव, विश्वजीत आर्य, रवि चौधरी आदि थे। किसान संघर्ष समिति के सदस्य रामगोपाल ने बताया कि अगली किसान महापंचायत का आयोजन 13 जून को सादाबाद तहसील परिसर में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें