पाॉवर कट के िख्ाखिलापऊफ प्रदश्ाऱ्र्शन
- फोटो : अमर उजाला, हाथ्ारस
सासनी। कौमरी विद्युत उपग्रह से जुडे़ किसान विद्युत संकट से जूझ रहे हैं। बुधवार को पीड़ित किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। गुस्साए किसान विद्युत सब स्टेशन पर आ धमके। प्रदर्शन करते हुए विद्युत विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। पीड़ित किसान कुछ भी कर गुजरने को आमादा थे, लेकिन कोई भी विभागीय अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। पीड़ित किसान विद्युत सप्लाई दुरुस्त कराने की मांग कर रहे थे।
कौमरी विद्युत सब स्टेशन से क्षेत्र के ग्राम गौहाना, नगला सिंह, जलालपुर, बांधनू ,नगला पौपा, नगला पतुआ, कौमरी, ऊतरा, निनामई ,नगला बत्तीसा, आदि गांवों को विद्युत सप्लाई जाती है। पीड़ित किसानों का आरोप है कि सप्लाई के अभाव में रवी की फसल गेहूं, जौ आदि चौपट होने के कगार पर है, मात्र 2 घंटे ही सप्लाई दी जाती है। गुस्साए किसानों ने बिजली घर का घेराव कर विभागीय अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए जमकर नारेबाजी की।