फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: किसान की बेटी बनी देश की शान

विज्ञापन
चयन होने पर मेघना का ज्ञान एकेडमी में स्वागत करते अन्य खिलाड़ी। स्रोत : आयोजक - फोटो : samvad
विज्ञापन
खेतों में मेहनत कर परिवार का पेट पालने वाले किसान की बेटी ने खेल के मैदान में अपनी प्रतिभा का परचम लहराकर पूरे देश का मान बढ़ाया है। सासनी क्षेत्र के गांव भोजगढ़ी निवासी 18 वर्षीय मेघना चौधरी पुत्री चौधरी सरजू सिंह का चयन भारतीय ड्यूबॉल टीम में हुआ है। वह 20-22 सितंबर तक आगरा के बालूनी पब्लिक स्कूल में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली बहुप्रतीक्षित सीरीज में देश के लिए खेलेंगी।
विज्ञापन

बास्केटबॉल, हैंडबॉल और फुटबॉल के मिश्रण वाले खेल ड्यूबॉल में मेघना अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी। साधारण किसान परिवार में जन्मीं मेघना की यह उपलब्धि उनके संघर्ष, मेहनत और जज्बे की मिसाल है। उनके पिता चौधरी सरजू सिंह गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते हैं। मेघना ने कक्षा आठ तक की पढ़ाई सासनी के ज्ञान एकेडमी से की, जबकि कक्षा नौ से इंटरमीडिएट तक की शिक्षा एबीजी गुरुकुलम सासनी से पूरी की। वर्तमान में वह सासनी के अंजू प्रियंका डिग्री कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा हैं।
चार बार कर चुकी हैं प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व
पढ़ाई के साथ खेल के मैदान में भी मेघना का सफर शानदार रहा है। वह अब तक चार बार राष्ट्रीय स्तर पर और चार बार उत्तर प्रदेश की टीम का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। लगातार बेहतर प्रदर्शन के बूते उन्होंने भारतीय टीम में जगह बनाई है। फिलहाल मेघना अपने कोच एवं मेंटोर चौधरी दिलीप सिंह के मार्गदर्शन में सासनी के ज्ञान एकेडमी स्कूल में आगरा में होने वाली सीरीज की तैयारी में दिन-रात पसीना बहा रही हैं।
विज्ञापन

अपनी इस उपलब्धि का श्रेय मेघना अपने माता-पिता, परिवारजनों और गुरु एवं कोच को देती हैं। उनका सपना सासनी और अपने परिवार का नाम रोशन करने के साथ देश का नाम पूरी दुनिया में रोशन करना है। बेटी के भारतीय टीम में चयन की खबर मिलते ही पैतृक गांव भोजगढ़ी में खुशी का माहौल है। बुधवार को गांव और क्षेत्र में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें