मंडी समिति स्थित बाजरा क्रय केंद्र पर हंगामे के दौरान लगी भीड़। संवाद
- फोटो : Samvad
मंडी समिति में सरकारी क्रय केंद्र पर बाजरा की तौल के लिए वर्तमान में किसानों की कतार लगी है। इसे लेकर किसानों ने बृहस्पतिवार की शाम को हंगामा किया। किसानों का आरोप था कि कई दिनों से वे ट्रैक्टर लेकर खड़े हैं, लेकिन उनकी उपज की तौल नहीं की जा रही।
इंतजार में उन्हें क्रय केंद्र पर ही रात गुजारनी पड़ रही है। भीषण सर्दी के बीच खुले में रात बिताना बेहद कष्टदायी साबित हो रहा है। किसानों ने उनकी उपज की जल्द से जल्द तौल कराने की मांग की। इधर, हंगामे की सूचना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
खाद्य विपणन अधिकारी राजीव वर्मा ने बताया कि मंडी बाजरा अधिक मात्रा में आ रहा है। किसान तौल के लिए जल्दबाजी कर रहे हैं, इसलिए यह स्थिति बन रही है।