फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: टहलने निकले किसान की गोली मारकर हत्या, आरोपी फरार, सीसीटीवी कैमरे में हुए कैद

Tue, 01 Aug 2023 10:11 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

सुबह किसान अपने गांव की सड़क पर टहल रहे थे। तभी गांव की तरफ से हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कनपटी से असलहा सटाकर गोली मार दी। डिप्टी सिंह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना स्थल पर पहुंची पुलिस जांच करते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस में सासनी क्षेत्र के गांव खिटौली कटैलिया में मंगलवार की सुबह खेत पर टहलने जा रहे किसान डिप्टी सिंह (75) पुत्र चंदासेन की बाइक सवार नकाबपोश हमलावरों ने कनपटी पर गोली मारकर हत्या कर दी और फरार हो गए।

विज्ञापन


सुबह-सुबह हुए इस हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर काफी भीड़ जमा हो गई। हमलावर सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए। कोतवाली पुलिस के अलावा अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ, डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक विशेषज्ञों की टीम मौके पर पहुंच गई। फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

डिप्टी सिंह के छोटे पुत्र रवेंद्र सिंह ने तीन अज्ञात 3 हमलावरों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। प्रभारी निरीक्षक केशवदत्त शर्मा का कहना है कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। किसान की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। डिप्टी सिंह बघेल खेतीबाड़ी करके परिवार का पालन-पोषण करते थे। मंगलवार की सुबह वह अपने गांव की सड़क पर टहल रहे थे। तभी गांव की तरफ से हीरो होंडा मोटरसाइकिल पर आए तीन नकाबपोश हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उनकी कनपटी से असलहा सटाकर गोली मार दी। डिप्टी सिंह लहूलुहान होकर मौके पर ही गिर गए और उनकी मौत हो गई। गोली की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर दौड़े चले आए। तब तक हमलावर वारदात को अंजाम देकर फरार हो चुके थे। 
विज्ञापन


पुलिस को मौके से 315 बोर का खाली कारतूस और एक पिस्टल का जिंदा कारतूस मिला है, जिससे अनुमान है कि हमलावरों ने हत्या के लिए तमंचे का प्रयोग किया। एक हमलावर के जूते भी मौके पर छूट गए। कोतवाली प्रभारी केशवदत्त शर्मा दलबल सहित मौके पर पहुंच गए और उन्होंने उच्चाधिकारियों को घटना से अवगत कराया। एएसपी अशोक कुमार सिंह, सीओ सुरेंद्र सिंह मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली। डिप्टी सिंह के बेटे लौहरे सिंह ने बताया कि उनके पिता एवं उनके परिवार की पूरे गांव में किसी से कोई दुश्मनी नहीं थी। वह खुद नहीं समझ पा रहे कि उनके पिता को किसी ने क्यूं मारा है। 

पति की हत्या से पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल
पति डिप्टी सिंह की हत्या के बाद उनकी पत्नी रामबेटी एवं उनके परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। पत्नी रो-रो कर बार-बार यही कह रही थीं कि आखिरकार उनके पति ने किसी का क्या बिगाड़ा था कि उनकी इस तरह हत्या कर दी गई। घटना के बाद डिप्टी सिंह के घर पर भीड़ जमा रही। लोग शोक संतृप्त परिजनों को ढांढस बंधा रहे थे। परिजनों का कहना था कि उन्हें क्या पता था कि डिप्टी सिंह टहलने जाएंगे और फिर उनकी लाश घर पर आएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें