फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras Road Accident: बाइक की टक्कर से साइकिल सवार किसान की मौत, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 25 Apr 2025 10:25 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

प्रेम शंकर शहर से कीटनाशक रसायन लेकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। हतीसा पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। 
 
विज्ञापन
मृतक किसान प्रेम शंकर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली हाथरस गेट के हतीसा पुल के निकट साइकिल सवार किसान को एक बाइक सवार ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से किसान और बाइक सवार दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने किसान को मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


गांव नगला बनारसी निवासी प्रेम शंकर खेती-बाड़ी करते हैं। 25 अप्रैल दोपहर वह शहर से कीटनाशक रसायन लेकर साइकिल से गांव लौट रहे थे। हतीसा पुल के निकट मोटरसाइकिल सवार ने उनकी साइकिल में टक्कर मार दी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर गए। 

पुलिस ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने प्रेमशंकर काे मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच आ गए। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भतीजे मुकेश कुमार की तहरीर पर बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें