फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांड़ के हमले से किसान घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सहपऊ।
विज्ञापन

कस्बा मोहल्ला गोपाल नगर निवासी किसान गुरदयाल सिंह पर खेत की रखवाली करते समय एक आवारा सांड़ ने हमला बोल दिया। सांड़ के हमले से वह बुरी तरह से घायल हो गया। परिजन उसे इलाज के लिए डॉक्टर के पास ले गए। अब उसकी हालत ठीक है।
घायल किसान ने बताया कि मंगलवार की शाम को वह खेतों की ओर जा रहा था तो उसने देखा कि एक सांड़ उसके खेत में चरी को खा रहा है। जब उसने सांड़ को भगाने की कोशिश की तो उसने उस पर ही हमला कर दिया, जिससे वह बुरी तरह से घायल हो गया। पास में खेतों की रखवाली कर रहे अन्य किसानों ने उसे बचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अन्य किसानों का कहना है कि उक्त सांड़ ने कुछ दिन पूर्व ही नगला बघेल निवासी किसान कालीचरन, कस्बा निवासी अवधेश कुमार व अन्य पर भी हमला कर घर घायल कर दिया है। प्रशासन एवं वन विभाग अथवा पशुपालन विभाग के ओर से उस सांड़ को पकड़वाने के लिए अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। सांड़ के नहीं पकड़े जाने से किसानों में काफी आक्रोश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें