फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कानूनों से किसानों की आय होगी दोगुनी

विज्ञापन
गांव मकनपुर में ग्रामीणों से चर्चा करते भाजपा नेता चौधरी संजय सिंह। - फोटो : SADABAD
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मकनपुर में सोमवार को भाजपा किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चौधरी संजय सिंह ने किसान चौपाल लगाकर किसानों से चर्चा की। उन्होंने किसानों को बताया कि कृषि कानून किसानों के हित में हैं। विरोधी किसानों एवं देश की भोली भाली जनता में भ्रम फैला रहे हैं कि किसानों की जमीन चली जाएगी। उन्होंने बताया कि एमएसपी थी और रहेगी। भाजपा सरकार वचनबद्ध है कि वह किसानों का हित करेगी एवं किसान अपनी इच्छानुसार अपनी जमीन का उपयोग कर सकता है।
विज्ञापन

भाजपा नेता ने बताया कि नए कानून किसानों को आजादी देने वाले हैं। यह किसानों की आय को दोगुनी करने में मील के पत्थर साबित होंगे। किसान मोर्चा हर स्तर पर नकारात्मक राजनीति करने वालों का सामना करेगा। इस मौके पर समुद्र सिंह, सुखवीर सिंह, देवेंद्र सिंह, रणवीर सिंह, मुलचंद्र, रामजीलाल सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, शेर सिंह, विकास राणा, अमित कौशिक आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें