कोतवाली क्षेत्र के गांव जिरौली कलां के निकट मंगलवार की रात्रि को एक बाइक को तेज रफ्तार ट्रॉला ने टक्कर मार दी। बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद टक्कर मारने वाले वाहन का वाहन लेकर मौके से भाग गया।
पुलिस ने सीएचसी पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। युवक की मौत से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। गांव पोरा निवासी राघवेंद्र (27) पुत्र राजपाल सिंह वर्ष मंगलवार की रात्रि को बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। जैसे ही वह गांव जिरौली कलां के समीप पहुंचे। तभी एक ट्रॉला के चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक ने सीएचसी जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। मौके पर भीड़ जुट गई।
मृतक के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। बताया जाता है कि मृतक राघवेंद्र मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। मंगलवार को वह जनपद कासगंज के अमापुर से बाइक से अपने गांव वापस आ रहे थे। मृतक ने अपने पीछे तीन बच्चों को रोता बिलखता छोड़ा है।