फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोटावेटर की चपेट में आने से किसान की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली के गांव मऊ में बुधवार की रात 10 बजे खेत की जुताई करते समय एक किसान की ट्रैक्टर से नीचे गिरकर रोटावेटर की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने ट्रैक्टर चालक के खिलाफ दफा 304 के तहत मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

गांव निवासी सुरेश कुमार पुत्र भोजराज सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में उल्लेख किया है कि उसका भाई बच्चू सिंह बुधवार की रात दस बजे घर पर खाना खा रहा था। तभी किशन सिंह पुत्र राजपाल सिंह घर आया और जबरन बच्चू को अपने साथ खेत जोतने के लिए ले गया। खेत जोतते समय ट्रैक्टर से बच्चू को धक्का मार दिया, जिससे बच्चू रोटावेटर के नीचे आ गया और मौके पर उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। इधर, ग्रामीणों का कहना है कि मृतक बच्चू सिंह जिस खेत को जोतवा रहा था। वह उसने पट्टे पर लिया था। किशन तो भाड़े पर अपना ट्रैक्टर लेकर खेत को जोतने गया था। धक्का लगने पर बच्चू सिंह गिरकर रोटावेटर के नीचे आ गया और उसकी मौत हो गई। किशन से उसकी कोई रंजिश नहीं थी। मामले की जांच सीओ डॉ. राजीव कुमार सिंह कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें