सासनी। ग्राम दिनावली में ठंड से किसान की मौत का मामला सामने आया है। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। प्रशासन घटना के संबंध में नियमानुसार कार्यवाही करने की बात कह रहा है। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने वालों का तांता लगा हुआ है।
52 वर्षीय रमाकांत पाठक पुत्र रामजीलाल निवासी दिनावली खेतीबाड़ी करके परिवार का सहयोग करते चले आ रहे हैं। रमाकांत अविवाहित थे। सोमवार को तड़के करीब पांच बजे वह खेत में पानी लगाने के लिए गए थे। बताते हैं कि वह खेत पर ही गिर गए। काफी देर तड़पते रहे। परिजन मौके पर आ गए।
आनन-फानन परिजन उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। जहां से उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन रमाकांत की मौत ठंड के कारण होना बता रहे हैं।