फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras: नवविवाहिता की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, जहर देकर हत्या करने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

Thu, 07 Aug 2025 01:57 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मृतका के पिता ने आरोप लगाया कि शादी के बाद ही उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था। आरोपियों ने उनकी पुत्री की जहर देकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
मृतका तान्या का फाइल फोटो, हंगामा करते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाथरस कोतवाली क्षेत्र के गांव गिजरौली टाप में नवविवाहिता तान्या (19) की 5 अगस्त की देर रात संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजनों पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पोस्टमार्टम गृह पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट लेने के लिए हंगामा भी किया।

विज्ञापन


शहर की आवास-विकास कॉलोनी निवासी सतीश पचौरी ने 24 नवंबर 2024 में अपनी बेटी तान्या की शादी गांव गिजरौली निवासी नीरज पुत्र विजय कौशिक के साथ की थी। उन्होंने आरोप लगाया है कि शादी के बाद ही उनकी पुत्री को ससुराल वालों ने अतिरिक्त दहेज के लिए परेशान करना शुरू कर दिया था।

5 अगस्त की देर शाम को आरोपियों ने उनकी पुत्री की जहर देकर हत्या कर दी। जानकारी मिलने पर वह लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें