फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरी प्लानिंग के साथ परिचितों ने ही मौत के घाट उतारा है हरपाल को

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरी योजना के साथ परिचितों ने ही मौत के घाट उतारा है हरपाल को
विज्ञापन

मौके पर मिले हैं गिलास और खाली क्वार्टर, घटनास्थल पर मिला मोबाइल फोन भी खोलेगा राज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अमोखरी में दिवाली के त्योहार पर युवक की हत्या के बाद जहां मातम पसरा रहा। वहीं घटनास्थल को देखने से यह स्पष्ट था कि इस युवक की हत्या उसके परिचितों ने ही की है। हत्यारों ने इस युवक के साथ शराब भी की है। मौके पर मोबाइल फोन भी मिला है। हालांकि उसकी हत्या की रिपोर्ट अज्ञात लोगों के खिलाफ दर्ज कराई गई है लेकिन पुलिस का मानना है कि परिचितों ने ही उसकी हत्या की है। ऐसे में पुलिस का यह भी दावा है कि जल्द ही घटना का राजफाश हो जाएगा।
हाथरस जंक्शन क्षेत्र के गांव अमोखरी में जिन लोगों ने हरपाल सिंह की हत्या की है, वह उसके परिचित ही हैं। घटनास्थल पर पुलिस को शराब का पउआ और गिलास मिले हैं। हरपाल ने खुद अपनी मां से रविवार की शाम को फोन करने पर यह कहा है कि वह अपने दोस्तों के साथ बैठा है। पुलिस को मौके पर जिस तरह से शराब का पउआ और गिलास मिले हैं। ऐसे में पुलिस यह मानकर चल रही है कि परिचितों ने पहले तो हरपाल को शराब पिलाई है और उसके बाद उसकी हत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस को मौके से मोबाइल फोन भी मिला है। इस मोबाइल फोन के जरिये भी पुलिस हत्यारों तक पहुंचेगी। वैसे कोतवाली निरीक्षक हाथरस जंक्शन का कहना था कि हरपाल पर भी कई मुकदमे दर्ज थे। एक मुकदमा उस पर तब लगा था, जब वह नाबालिग था और उसे सजा भी सुनाई जा चुकी थी। साथ ही पिछले साल उस पर चोरी का मुकदमा भी दर्ज था। उनका कहना है जल्द ही पुलिस हत्यारों तक पहुंच जाएगी। इधर, हरपाल की हत्या के बाद गांव में दिवाली की रौनक गायब रही और उसके घर पर मातम पसरा रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें