फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घटना स्थल पर नहीं थे मौजूद, लेकिन फिर भी करा दी एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, सादाबाद।
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव एदलपुर में गत दिनों रात्रि में सरकारी जमीन पर कब्जे की नीयत से हनुमान जी की प्रतिमा को चबूतरा बनाकर स्थापित किए जाने के मामले में गांव के काफी ग्रामीण बुधवार को पुलिस अधीक्षक से मिलने हाथरस पहुंचे और वहां शिकायती पत्र सौंपकर अपनी समस्या से अवगत कराया। इसके अलावा मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव व अन्य अधिकारियों को भी शिकायती पत्र भेजा गया है।
विज्ञापन

गांव एदलपुर निवासी प्रधानपति हरेंद्र सिंह पुत्र राजनलाल ने अधिकारियों को भेजे गए शिकायती पत्र में कहा है कि तीन जुलाई को गांव में ही रामखिलाड़ी की पत्नी का स्वर्गवास हो गया था। वह और गांव के अधिकतर लोग उनकी अंत्येष्टि में मौजूद थे। इस बात का फायदा कुछ असामाजिक लोगों ने उठाया और रात्रि में पहले से रखी हनुमान जी की प्रतिमा को जमीन से उठाकर चबूतरे पर स्थापित कर दिया, जिसकी जानकारी उन्हें अंत्येष्टि से आने के बाद हुई। वह न तो खुद घटना स्थल पर मौजूद थे और न ही उनका कोई सहयोगी वहां गया, फिर भी इस मामले में गत दिनों क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा 2/3 लोक संपत्ति अधिनियम के तहत दर्ज कराई गई रिपोर्ट में उनको गलत तरीके से नामजद कर दिया गया है। वह इसे लेकर एसडीएम से भी मिले, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं की गई। उनके साथ अन्याय हो रहा है। उनके गांव के ही एक व्यक्ति ने ग्राम सभा की संपत्ति में जंगला और दो दरवाजे निकाल लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें