फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी मतदान को लेकर कई जगह हंगामा

Thu, 29 Oct 2015 11:52 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
सासनी (हाथरस)। पंचायत चुनाव के चौथे चरण में गुरुवार को मतदान के दौरान कई प्रकार की शिकायतें मिलीं। इस कारण हंगामा भी हुआ। प्रत्याशी एवं उनके एजेंटों के बीच कहासुनी भी हुई। कई जगह से फर्जी मतदान तो कई जगह मतदाता सूचियों में गडबड़ी को लेकर ग्रामीणों ने हंगामा कटा। ग्राम चंदैया में पीठासीन अधिकारी ने मतपत्रों पर मुहर एवं हस्ताक्षर न करने पर प्रत्याशियों ने हंगामा काटा। हालांकि मतदान शुरू होने के साथ ही यह जानकारी हो गई थी। करीब 15-20 मत ही पेटिका में पड़ पाए थे। शिकायत मिलने पर जोनल मजिस्ट्रेट ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों को समझा बुझा कर स्थिति पर नियंत्रण किया। बिलखोरा खुर्द के बूथ पर एजेंट बाहरी होने की शिकायत पर हंगाम हो गया। बाद में अधिकारियों ने एजेंटों को भगा दिया। तब मामला शांत हुआ। नया नगला, गोहाना, ततारपुर, घूंघट की ओट में फर्जी मतदान होने की शिकायत पर अधिकारी दौड़ते रहे। सत्यापन के बाद ही वोट डालने दिए। अधिक मतदान की होड़ में जो नहीं थे। उनके भी वोट डालने की शिकायत पर प्रत्याशी एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें