फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं घूंघट की ओट में फर्जी वोट

Tue, 01 Dec 2015 11:51 PM IST
hathras
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। ग्राम पंचायत चुनाव के दूसरे चरण में सादाबाद और सहपऊ ब्लॉक में भी फर्जी मतदान का बोलबाला रहा। वोट किसी का, डाल कोई और गया। इसे लेकर कई मतदान केंद्रों पर हंगामा भी हुआ। प्रत्याशी और उनके एजेंटों के बीच कहासुनी भी हुई।
विज्ञापन

सादाबाद के अरौठा, समदपुर, वनगढ़, वेदई, गढ़ उमराव, गुरसौटी के अलावा सहपऊ के चौबारा, नगला बिहारी, लोधई, महरारा, गुतहरा, बुढ़ाइच, धाधऊ, नगला मनी आदि गांवों में भी फर्जी मतदान की शिकायतें आईं। चौबारा में तो दो पेक्षों में कहासुनी भी हो गई।
इन जगहों पर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों के बीच जमकर नोक-झोंक और कहासुनी हुई। मौके पर पहुंचे अधिकारियों और पुलिस फोर्स ने स्थिति संभाली। कई जगहों पर घूंघट की ओट में जमकर फर्जी वोट डाले गए। घूंघट वाली महिलाओं के सत्यापन को लेकर कई बार प्रत्याशियों के एजेंटों की आपस में कहासुनी भी हुई। कहीं घूंघटनशीं महिलाओं को सत्यापन नहीं होने तक वोट डालने से रोक दिया गया।
विज्ञापन

जो लोग गांवों में नहीं थे, उनका वोट भी डलवा दिया गया। कुछ लोग तो ऐसे भी थे, जिनके पहुंचने से पहले ही उनका वोट डल गया। यह लोग बूथों पर हंगामा करते और पीठासीन अधिकारी से शिकायत करते हुए भी दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें