फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिठाई विक्रेता पर हुई फायरिंग में एक नामजद सहित पांच पर मुकमदा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिठाई विक्रेता पर हुई फायरिंग में पांच के खिलाफ रिपोर्ट
विज्ञापन

पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी, दो बाइकें भी मिली थीं मौके पर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। कोतवाली सदर क्षेत्र के गुड़िहाई बाजार में शनिवार की रात को मिठाई विक्रेता के साथ हुई मारपीट और फिर फायरिंग के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक नामजद सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गुड़िहाई बाजार में राजू वार्ष्णेय पुत्र रामखिलौनी निवासी श्यामनगर जलेसर रोड की मिठाई की दुकान है। आरोप है कि यहां पर शनिवार की रात को पुराने पैसों के लेन-देन को लेकर मनीष सोनी पुत्र मुकेश सोनी निवासी गली तबेला अपने साथ चार अज्ञात युवकों को लेकर आया। यहां पर आते ही पांचों ने पुराने रुपयों के लेन-देन को लेकर मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उन्होंने तमंचे की बट सिर में मारकर राजू को बुरी तरह से घायल कर दिया। यहां पर तमंचा देख बाजार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पुलिस पहुंच गई। इस मामले में राजू की तहरीर पर पुलिस ने धारा 147/148/308/427/506/323 में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ प्रवेश राणा ने बताया कि बीच बाजार मारपीट और तमंचा दिखाने के मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की पकड़ में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें