फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी सीएमओ और उसके दो साथी दबोचे

Fri, 13 Oct 2017 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  हसायन (हाथरस)।
विज्ञापन
फर्जी सीएमओ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
कस्बे के गड़ोला मार्ग पर एक निजी चिकित्सक की यहां फर्जी सीएमओ बनकर आए एक शातिर शख्स और उसके दो साथियों को स्थानीय लोगों ने दबोच लिया। इन लोगों ने खुद को लखनऊ स्वास्थ्य विभाग का अफसर बताकर पहले दो मेडिकल स्टोर संचालकों से भी रुपये ऐंठ लिए। इनमें से एक मेडिकल स्टोर संचालक ने जब हाथरस में विभागीय कर्मियों से संपर्क साधा तो पता चला कि यहां से तो कोई टीम जांच करने गई ही नहीं है। उन्होंने कस्बा हसायन के दूसरे दुकानदारों को इसकी जानकारी दे दी, जिसके बाद इस फर्जी टीम को हसायन की एक दुकान पर दबोच लिया गया। बाद में इन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


पुलिस ने फर्जी सीएमओ और उसके साथ आए दो साथ आए आगरा और फीरोजाबाद निवासी दो अन्य युवकों को हिरासत में ले लिया। उनकी होंडा सिटी कार को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। पुलिस को इनके कब्जे से एक डायरी और फोन नंबर्स की लिस्ट भी मिली है, जिनके बारे में पुलिस छानबीन कर रही है। देर शाम प्रभारी चिकित्साधिकारी हसायन डॉ. रवि कौशिक ने इन तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दी थी।

इस फर्जी सीएमओ की टीम ने सबसे पहले नगला रति पर दीवान सिंह बघेल और सुजान सिंह बघेल के मेडिकल स्टोर पर पहुंचकर उन्हें कार्रवाई का खौफ दिखाया और उनसे चार-चार हजार रुपये ऐंठ लिए। दीवान सिंह ने बताया कि  टीम के वहां से कस्बा हसायन की तरफ चले जाने के बाद उन्होंने जिले पर पता किया तो उन्हें बताया गया कि यहां से तो कोई टीम छापा मारने नहीं गई है। वह समझ गए कि टीम फर्जी है। सुजान सिंह और दीवान सिंह ने कस्बा हसायन के मेडिकल स्टोर संचालकों को फोन कर दिया। जैसे ही कस्बा के दुकानदारों को इसका पता चला तो सभी दुकानदारों ने इस टीम को गड़ोला मार्ग स्थित डॉ. शमद नवेद निवासी नगला आम जलेसर एटा की दुकान पर पकड़ लिया।
विज्ञापन


दुकानदारों ने इसकी जानकारी पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश यादव को दे दी। पूर्व चेयरमैन वहां पहुंच गए। उन्होंने जैसे ही खुद को सीएमओ बता रहे शख्स से अपना पहचान पत्र दिखाने को कहा तो वह और उसके दोनों साथी बुरी तरह घबरा गए। पूर्व चेयरमैन ने खुद को सीएमओ बताने वाले इस बुजुर्ग शख्स को पानी भी मंगाकर पिलवाया। चिकित्सकों और मेडिकल स्टोर संचालकों ने इसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. रवि कौशिक और हसायन थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह को भी दे दी। दोनों मौके पर पहुंच गए और तीनों युवकों से पूछताछ की। प्रभारी चिकित्साधिकारी ने बताया कि इन तीनों के खिलाफ कोतवाली हसायन में तहरीर दे दी गई है। एसओ हसायन प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि पकड़े गए अजय कुमार पुत्र आरएस चौहान निवासी कमला नगर आगरा, श्याम पुत्र प्रहलाद निवासी केतकी भवन टूंडला रोड फीरोजाबाद और मोनू पुत्र योगेंद्र निवासी चारखंभा मस्जिद शीतल नगर रामबाग आगरा के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें