बृज क्षेत्र के ऐतिहासिक लक्खी मेला श्री दाऊजी महाराज का बुधवार की शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने फीता काटकर किया।
इस मौके पर उन्होंने शांति के प्रतीक सफेद कबूतरों और गुब्बारों को आसमान में उड़ाया। ऐतिहासिक मंदिर श्री दाऊजी महाराज में जाकर दाऊ बाबा के दर्शन किए। मेला पंडाल के निकट बनी काले खां की मजार पर जाकर चादर भी चढ़ाई।
मेला रिसीवर कैंप में उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए श्री सुमन ने कहा कि हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सभी वर्ग के लोग यहां आकर मेले का भरपूर आनंद उठाते हैं। मेला आपसी सौहार्द का वातावरण बनाता है। मेला परिसर में दाऊजी महाराज मंदिर और बाबा काले खां की मजार भाईचारे की प्रतीक है।
एडीएम एएच कर्नी नेतृत्व में अतिथियों का प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया गया। उद्घाटन समारोह में एडीएम एएच कर्नी, एसडीएम सदर राकेश गुप्ता, सीडीओ जावेद अख्तर जैदी, एसडीएम केहरी सिंह, तहसीलदार सदर कमलेश गोयल, नायब तहसीलदार मनोज वार्ष्णेय, सीओ सिटी प्रीति सिंह, अजय भारद्वाज एडवोकेट, अतुल आंधीवाल एडवोकेट, राजेश सिंह गुड्डू, डम्बर सिंह, मुरसान चेयरमैन देशराज सिंह, चौ. भाजुद्दीन, अशोक बागला, महेंद्र सिंह सोलंकी सहित काफी लोग मौजूद थे।