फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायतों का निस्तारण न होने से डीएम खफा

Wed, 07 Sep 2016 12:12 AM IST
अमर उजाला, हाथ्ारस
विज्ञापन
तहसील दिवस में शिकायत सुनते डीएम एवं अन्य अधिकारी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
जिलाधिकारी अविनाश कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कराया गया। डीएम ने गत तहसील दिवसों में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की। शिकायत पंजिका तलब कर निस्तारण का सत्यापन भी किया। इसमें उदासीनता बरतने वाले अधिकारियों पर नाराजगी जताई और चेतावनी दी।
विज्ञापन


डीएम के आगमन को लेकर तहसील दिवस में फरियादियाें का तांता लगा रहा। यहां 108 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 36 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। सीएमओ के निर्देशन में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने 35 दिव्यांगों को प्रमाण पत्र जारी किए गए। स्टाल लगा कर जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

ग्राम गारवगढ़ी की गरीब महिला सुमित्रा देवी ने मासूम बच्चों के गुजारे और रहने के लिए लोहिया आवास की मांग की। राही फाउंडेशन ने गंदे नाले में कट्टी घरों से दूषित पानी आने की शिकायत की। फाउंडेशन ने बताया कि इस दूषित पानी के कारण क्षेत्र में कैंसर जैसी घातक बीमारी फैल रही हैं।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएम के अलावा, एसपी अजय पाल शर्मा, सीओ प्रीति सिंह, सीडीओ जाविद अख्तर जैदी, डीपीआरओ जगदीश राम गौतम, जिला कृषि अधिकारी रामप्रताप, सीएमओ डॉ. रामवीर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी हितेंद्र कुमार, एसडीएम राजपाल सिंह, तहसीलदार केसी जवालिया, नायब तहसीलदार प्रसून कश्यप, एसओ अखिलेश त्रिपाठी, राजस्व निरीक्षक कृृष्ण मोहन आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें