हाथरस। बंगाल की एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की जांच के तार हाथरस से भी जुड़ गए हैं। कारण है कलमी सोडा। शहर में बड़े स्तर पर हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री संचालित हैं। जहां पीतल, एल्युमिनियम की धातु से गिफ्ट आयटम तैयार होते हैं। जिले में कई लोग अवैध तरीके से कलमी सोडा बनाने की अवैध फैक्टरी संचालित कर हैं। जिले धातु साफ करने का केमिकल बताकर दूसरे प्रदेशों में भेजा जा रहा है। इसका खुलासा बीते दिनों बंगाल में एक पटाखा फैक्ट्री में हुए विस्फोट की घटना के बाद हुआ है। अब पुलिस प्रशासन के रडार पर ऐसी फैक्टरी आ गई है, जो अवैध रूप से कलमी सोडा तैयार कर दूसरे राज्यों में भेज रही हैं। आने वाले दिनों में पुलिस प्रशासन इन फैक्टरियों पर शिकंजा कस सकता है।