सहकारी समितियों के जरिये किसानों को फसली ऋण उपलब्ध कराया जाता है। ऋण वसूली की समीक्षा की गई। कम प्रगति वाले सचिवों को चेतावनी दी गई। बैठक में गैरहाजिर रहने व वसूली में कम प्रगति पर एआर को-ऑपरेटिव आरएस श्रीवास्तव ने सहकारी समिति पटाखास के इंदल सिंह, मीरपुर के सचिव जितेंद्र सिंह, गंगापुर हसायन के सचिव वीरपाल सिंह, सासनी उत्तरी के सचिव रामखिलाड़ी शर्मा को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण तलब किया है। इनका माह फरवरी का वेतन रोकने की कार्रवाई भी की गई है। इन सचिवों को निर्देश दिए कि वसूली प्रकिया को रफ्तार दी जाए।