कुएं को देखते एसपी डॉ. अजयपाल शर्मा।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो हाथरस
जैसा सिकंदरपुर में एक सूखे कुएं से पानी के निकलने के बारे में बताया जा रहा है तो यह एक प्राकृतिक घटना हो सकती है। असल में जमीन के नीचे तमाम हलचल होती रहती है। इन्हें इंडोजनिक घटनाएं कहते हैं। जमीन के नीचे जाने पर तापमान बढ़ता जाता है। वहां मौजूद गैस और लावे का टेंप्रेचर जब तेजी से बढ़ जाता है तो मौजूद जल स्रोत को गर्म करने लगता है। इसके बाद जब तापमान अत्यधिक बढ़ जाता है तब पानी पर ऊपरी सतह पर आने का दबाव बढ़ जाता है। ऐसे में अगर ऊपरी सतह की मिट्टी की परत कमजोर होती है तो तेज धमाके के साथ गर्म पानी का दूधिया रंग का फौव्वारा निकलता है। इसे भूगोल की भाषा में हॉट स्प्रिंग कहते हैं। सिकंदरपुर में जो हुआ, वो शायद हॉट स्प्रिंग है। यह एक प्राकृतिक घटना है जो हर साल सैकड़ाें जल श्रोतों में होती है।
---डॉ. दानिश, लेक्चरर, भूगोल, पीसी बागला महाविद्यालय