श्रीमती भूदेवी खुशालीराम महाविद्यालय में गुरुवार को सुबह की पाली में बीए तृतीय वर्ष के परीक्षार्थियों ने गलत पेपर दिए जाने पर जमकर हंगामा काटा। गुस्साए परीक्षार्थियों ने गड़ौला मार्ग पर जमा लगा दिया। मौके पर पुलिस भी पहुंच गई।
गुरुवार की सुबह श्रीमती जलधारा देवी महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं, श्रीमती भूदेवी खुशालीराम महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर परीक्षा देने के लिए पहुंचे। बीए तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को केंद्र व्यवस्थापक ने अंग्रेजी के एप्लाइड ग्रामर की जगह पर कम्पेरीजन स्किल्स का प्रश्नपत्र थमा दिया। बदले हुए प्रश्नपत्र को देखकर परीक्षार्थी आक्रोशित हो गए।
परीक्षार्थियों ने उक्त प्रश्नपत्र की परीक्षा देने से इंकार करते हुए परीक्षाकेंद्र पर हंगामा करना शुरू कर दिया। गुस्साए परीक्षार्थियों ने कॉलेज से बाहर निकलकर गड़ौला मार्ग पर जाम लगा दिया। जाम लगाए जाने की सूचना पर कस्बा इंचार्ज राजेश यादव मौके पर पहुंच गए। पुलिस के समझाने पर परीक्षार्थियों ने जाम खोल दिया। बाद में परीक्षार्थियों ने मजबूरन कम्पेरिजन स्किल्स की परीक्षा दी।