शिविर में बच्चों की जांच करते डॉक्टर
- फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में सोमवार को आरपीएम इंटर कॉलेज में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 325 बच्चों के दांतों व आंखों की जांच की गई। कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा ने बच्चों को स्वस्थ जीवन के बारे में भी जानकारी दी।
शिविर का शुभारंभ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. उमाशंकर शर्मा, प्रधानाचार्य धीरज गौतम व उप प्रधानाचार्य चंदना बंटिया ने किया। दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. पायल राणा सेंगर, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. दीपक सेंगर और ऑप्टोमेट्रिस्ट निधि दुबे ने स्कूल के 325 बच्चों की जांच की।
चिकित्सकों ने बच्चों को आंखों और दांतों के प्रति सजग रहने और नियमित साफ-सफाई करने की जानकारी दी। डायरेक्टर ने चिकित्सकों का आभार जताते हुए, उन्हें धन्यवाद दिया। मौके पर शिक्षिका चारू भाटिया, गौरीशंकर शर्मा, चंद्रकांत शर्मा, यतेंद्र भाटिया, दीपक सैनी ने शिविर में अपना सहयोग दिया।