संवाद न्यूज एजेंसी, सिकंदराराऊ।
नगर के मोहल्ला नौरंगाबाद निवासी युवक का पुरदिलनगर निवासी युवती से पांच वर्ष चले प्रेम के बाद निकाह हो गया। इसको लेकर युवती ने थाने में तहरीर दी थी जिसके बाद पुलिस की कार्रवाई के डर से युवक ने निकाह कर लिया।
बता दें कि युवक तथा युवती लगभग पांच वर्ष से प्रेम में चल रहे थे। इस दौरान युवती ने कई मर्तबा निकाह करने को कहा लेकिन युवक टालता रहा। जब युवती को लगा कि युवक उससे शादी नहीं करेगा तो उसने कोतवाली में तहरीर दी। पुलिस ने मामले में हस्तक्षेप किया लेकिन युवक टाल मटोल करता रहा।
इधर, युवती के परिजन परेशान थे। रिपोर्ट दर्ज कर जेल भेजने की बात कहने पर युवक शादी के लिए राजी हुआ। सोमवार को कस्बा पुरदिलनगर में दोनों का निकाह हो गया। पुरदिलनगर चौकी प्रभारी सौनू राजौरा ने बताया कि युवती वास्तव में प्रेमजाल का शिकार हुई थी। लेकिन अब दोनों पक्षों की राजी से निकाह संपन्न हो गया।