फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्व सैनिकों की समस्याएं गंभीरता से निपटाएं

Sat, 04 Jun 2016 11:48 PM IST
हाथरस/अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। डीएम अविनाशकृष्ण सिंह ने पूर्व सैनिकों से कहा है कि वे जहां भी रहते हों, अपनी महान सेवाओं के अनुभवों से समाज को सही दिशा दिखाने का काम करें। राष्ट्र के प्रति यही उनका बहुमूल्य योगदान होगा। उन्होंने पूर्व सैनिक और उनके आश्रितों की समस्याओं के प्रति जिला प्रशासन की संवेदनशीलता व्यक्त करते हुए उनकी समस्या-शिकायतों का प्राथमिकता से निस्तारण सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए। 
विज्ञापन


शनिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित सैनिक बंधु की बैठक में डीएम ने वर्तमान समय में दुनिया के सामने शांति और सौहार्द, पर्यावरण प्रदूषण तथा सामाजिक मूल्यों के अवमूल्यन को सबसे बड़ी चुनौती बताते हुए पूर्व सैनिकों से आह्वान किया कि वे समाज में अच्छे प्रेरक और मार्गदर्शक का जरिया बनकर देश और समाज का सही रास्ता दिखाएं। 
डीएम ने पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों के द्वारा प्रस्तुत शिकायती मामलों को गंभीरता से सुनते हुए उनसे कहा कि वे अपनी समस्याएं लिखकर जिला सैनिक कल्याण अधिकारी को उपलब्ध करा दें, जिससे उनका निस्तारण किया जा सके। डीएम ने पूर्व सैनिकों की समस्या-शिकायतों का निस्तारण प्राथमिकता से करने के लिए अधिकारियों को स्पष्ट हिदायत दी।
विज्ञापन

जिला सैनिक कल्याण अधिकारी लेफ्टीनेंट कर्नल वीपी सिंह ने पूर्व सैनिकों, सैनिक आश्रितों की समस्याओं तथा पूर्व प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की कार्यवाही के बारे में जानकारी दी। वरिष्ठ कोषाधिकारी प्रदीप भार्गव, एसीएमओ डॉ.डीके अग्रवाल, डीआईओ यतीशचंद्र गुप्ता, लीड बैंक अधिकारी श्वेता अग्रवाल, पूर्व सैनिक राजेश सिंह, रामवीर सिंह, रनवीर सिंह, वीरेंद्र कुमार, धर्मवीर सिंह, विक्रम सिंह, राजकुमार, सैनिक कल्याण कार्यालय के रनवीर सिंह यादव, योगेंद्र सिंह, वीरेंद्र कुमार आदि  मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें