हाथरस में विश्व हिंदू महासंघ की कार्यकारिणी द्वारा पाकिस्तान और आतंकवाद का पुतला चामड़ गेट पर फूंका गया। प्रदेश मंत्री राजकुमार पाठक ने कहा पहलगाम में आतंकवादियों द्वारा धर्म पूछ कर निर्दोष हिंदुओं की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जिनका कोई कसूर नहीं था। हरिगढ़ मंडल प्रभारी आशीष कौशिक ने कहा पूरे भारत में विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र शर्मा, संरक्षक नानक चंद पचौरी, नगर अध्यक्ष कुलदीप वार्ष्णेय, प्रशांत सिंह एवं संजय सिंह गहराना आदि मौजूद रहे।
प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ ने कैंडल मार्च निकाला
हाथरस में प्रगतिशील मानवाधिकार मानव सेवा संघ ने जम्मू कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में कैंडल मार्च कर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। सरकार से मांग की है कि आतंकियों का खात्मा किया जाए। शहीद स्मारक डीआरबी इंटर कॉलेज पर पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस मौके पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री राजेन्द्र सिंह, प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार शर्मा, राकेश कुमार, विनीता माथुर, राकेश कुमार गौतम, ऋषी पाल सिंह आदि मौजूद रहे।
बिसावर में एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला
सादाबाद के बिसावर में एकल विद्यालय के कार्यकर्ताओं ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर आतंकवाद के खिलाफ रैली निकाली और हिंदू बचाओ के नारे के साथ पाकिस्तान का पुतला फूंका। इस मौके पर अभियान प्रमुख राहुल कुमार, खेलकूद प्रशिक्षक श्याम, समिति अध्यक्ष ज्ञानेंद्र चौधरी, कुमकुम, धारा सिंह आदि मौजूद रहे।