भाजपा जिला कार्यालय पर रविवार को बृज प्रांत के अध्यक्ष दुर्विजय सिंह ने चुनाव को लेकर बैठक की। इससे पहले अध्यक्ष बनने पर पहली बार आगमन पर उनका जोशीला स्वागत किया गया।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता निकाय चुनाव में अपनी अहम भूमिका निभाए। जिस भी कार्यकर्ता को जो भी क्षेत्र में जिम्मेदारी दी गई, वह कार्यकर्ता मेहनत करते हुए जिले के प्रत्येक प्रत्याशी को वार्ड स्तर तक जिताने में अपनी अहम भूमिका निभाए। इस बार भी भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ अपना परचम लहराएगी।
जिला प्रभारी चौ. देवेंद्र सिंह ने कहा कि निकाय चुनाव हमारे लिए बहुत ही अहम है, जिसमें समस्त कार्यकर्ता एकजुट होकर पार्टी का काम करें। प्रत्याशी के साथ मिलकर घर-घर जाकर जनसंपर्क करें। जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन जिला संयोजक निकाय चुनाव रूपेश उपाध्याय ने किया।
बैठक में सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राना, हरिशंकर राना, प्रेम सिंह कुशवाहा, सुनील गुप्ता, अविनाश तिवारी, प्रमोद सेंगर, संतराज सिंह, संतोष पाथौर, पवन रावत, मथुरा प्रसाद गौतम, मीरा माहेश्वरी, राजेंद्र चौधरी, शीलेंद्र गौड़, विशाल गुप्ता, अनिल सिसोदिया, संजय सक्सेना, शरद माहेश्वरी, रामवीर सिंह भैयाजी, शिवदेव दीक्षित, धर्मेंद्र उपाध्याय, अमन जैन, भोला सिंह रावत, सतेंद्र सिंह, लक्ष्मण सिंह सेंगर आदि थे।