फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: पैसेंजर ट्रेन में घटी बोगियां, यात्री झेेल रहे परेशानियां

Mon, 01 May 2023 12:23 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

मथुरा से कासगंज के बीच आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इस ट्रेन से दैनिक यात्री मथुरा का सफर करते हैं। रविवार की सुबह यह पैसंजर ट्रेन हाथरस सिटी पर आकर रुकी तो इस ट्रेन में बोगियों की संख्या 12 से घटकर आठ नजर आई।
विज्ञापन
पैसेंजर ट्रेन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मथुरा-कासगंज रेल मार्ग पर हर रोज बड़ी संख्या में यात्री सफर करते हैं। इस पैसेंजर ट्रेन में रविवार को बोगियों की अचानक संख्या कम हो गई। इस कारण कुछ यात्री स्टेशन पर भीड़ के चलते रवाना नहीं हुए। अन्य वाहनों से मथुरा की दूरी तय की।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मथुरा से कासगंज के बीच आधा दर्जन पैसेंजर ट्रेनों का संचालन होता है। इस ट्रेन से दैनिक यात्री मथुरा का सफर करते हैं। रविवार की सुबह यह पैसंजर ट्रेन हाथरस सिटी पर आकर रुकी तो इस ट्रेन में बोगियों की संख्या 12 से घटकर आठ नजर आई।

इस कारण यात्रियों को ट्रेन में सवार होने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कुछ यात्री बोगी कम होने व भीड़ अधिक होने के चलते ट्रेन में सवार नहीं हुए। इस कारण अन्य वाहनों के जरिए मथुरा की दूरी तय की। इज्जतनर मंडल के पीआरओ राजेंद्र सिंह का कहना है बोगियों की मरम्मत का काम किया जा रहा है। इस कारण ट्रेन में बोगियों की संख्या कम हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें