उन्होंने बताया कि उन्हें किसी साइबर अपराधी द्वारा फंसाने की कोशिश की जा रही है। पहले उनके खाते से रकम गायब कर दी गई और फिर अचानक इतनी रकम उनके खाते में भेज दी गई। अजीत ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत एयरटेल पेमेंट बैंक के कस्टमर केयर पर की है, जिसके बाद उनके खाते को फ्रिज कर दिया गया है। साइबर सेल में भी उन्होंने ऑनलाइन शिकायत की है।
सीओ हिमांशु माथुर ने बताया कि मामला साइबर क्राइम से जुड़ा है, इसलिए पीड़ित को साइबर क्राइम सेल में पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने को कहा गया है। बैंक से जुड़े अधिकारियों के मुताबिक यह एक टेक्निकल गड़बड़ी हो सकती है। इतनी बड़ी रकम किसी खाते में आना संभव नहीं है।