फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: बस स्टैंड के निकट नेग मांगने पर भिड़े किन्नर, हंगामा

Wed, 23 Oct 2024 02:55 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली सदर क्षेत्र के बस स्टैंड के निकट दिवाली पर नेग मांगने को लेकर किन्नरों के दो पक्ष भिड़ गए। इसे लेकर खासा हंगामा हो गया। दोनों पक्ष एक-दूसरे पर अपने-अपने इलाके में नेग मांगने का आरोप लगा रहे थे। हंगामे के चलते करीब 20 मिनट तक बस स्टैंड पर यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन


श्रीनगर नई बस्ती कैलाश नगर निवासी किन्नर अंजली ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि वह इस क्षेत्र की किन्नर है और दीपावली पर अपना नेग मांग रही थी। एक और फर्जी किन्नर और उसका गिरोह उसके इलाके में नेग मांगता घूम रहा है। उसने आगरा के किन्नरों से फर्जी कागजात तैयार करवा लिए हैं। सोमवार को जब वह नेग मांगकर अपने घर पर पहुंची तो फर्जी किन्नरों ने उसे घेर लिया और उसको गाली-गलौज देते हुए पीटा और कहा कि वह इस इलाके में नेग मांगेगे। आरोपियों ने उसके पास नेग के जो रुपये रखे थे, वह भी वह छीन लिए। आरोपियों ने उसे धमकी दी कि यदि उसने नेग मांगा तो उस पर तेजाब फेंककर उसका रंग बदल देंगे। अंजली का कहना है कि उसने पुलिस से कई बार शिकायत की है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।



दो पक्षों में मारपीट का वीडियो प्रसारित
हाथरस। कोतवाली हाथरस गेट के गांव नगला भूरा में मंगलवार को पुरानी रंजिश में दो पक्षों में जमकर लाठी-डंडे चले, जिससे कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रहा है। गांव निवासी शिवकुमार की गांव के लोगों से पुरानी रंजिश चल रही है। मंगलवार को उसे कुछ लोगों ने पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। पिटाई से उसके परिवार के अन्य लोग भी घायल हो गए। गांव में पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें