फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी भुगतान मामले में ईओ मेंडू को पत्रावली सहित किया तलब

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू की ईओ, कथित लिपिक और कथित लिपिक के बेटे के खिलाफ लाखों नगर पंचायत अध्यक्ष मेंडू द्वारा की गई शिकायत के मामले में ईओ को पत्रावलियों सहित मंडलायुक्त अलीगढ़ के कार्यालय में तलब किया गया है।
उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत मेंडू अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने ईओ अनामिका सिंह, कथित लिपिक रामभरोसे लाल व कंप्यूटर ऑपरेटर विपिन कुमार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। आरोप लगाते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष मनोहर सिंह आर्य ने कहा है कि तीनों ने मिलीभगत से मेरे फर्जी हस्ताक्षर कर लाखों रुपये का भुगतान किया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक जनवरी से 21 जनवरी 2021 के मध्य मेरी स्वीकृति के बिना एवे मेरे फर्जी हस्ताक्षर बनाकर भुगतान किए गए हैं। उन्होंने कहा है कि एसके एसोसिएट, वर्मा फ्यूल, क्वालिटी टेलीकॉम, पंकज कुमार, राम कुमार कांट्रेक्टर, वर्मा फ्यूल, केदारनाथ इंटरप्राइजेज, एमएस सैनी केमिकल, जेके कंप्यूटर, महक इंटर प्राइजेज नामित फर्मों को भुगतान किया गया है।
विज्ञापन

शिकायत में उन्होेंने अन्य गंभीर आरोप भी लगाए गए थे। मंडलायुक्त के यहां भी यह शिकायत की गई। इस पर मंडलायुक्त कार्यालय से डीएम ऑफिस में इस शिकायत का हवाला देते हुए यह पत्र भेजा गया कि शिकायत में वर्णित सभी भुगतान के बिल बाउचर पत्रावली सहित ईओ मेंडू को मंडलायुक्त कार्यालय भेजा जाए। इस पर एडीएम ने ईओ मेंडू को मंडलायुक्त कार्यालय में इन पत्रावलियों सहित मंडलायुक्त कार्यालय उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें