कस्बा के मोहल्ला शुक्लयाना निवासी विवेक कुमार ने जिलाधिकारी को पत्र लिखकर नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी पर उसे मोबाइल फोन पर धमकाने का आरोप लगाया है।
विवेक का कहना है कि उसने 28 अक्तूबर को नगर पंचायत में कार्यरत हरेंद्र सिंह के समायोजन नहीं होने पर उसके नियम विरुद्ध स्थायीकरण एवं पदोन्नत प्रक्रिया की जांच कराने के लिए प्रमुख सचिव नगर विकास के साथ डीएम एवं मंडलायुक्त को एक शिकायती पत्र प्रेषित किया था। जब उन्होंने इस बारे में ईओ से जानकारी मांगी तो उन्होंने मोबाइल पर धमकाया और गुस्से में गाली देते हुए कहा तुम इस कर्मी का कुछ नहीं बिगाड़ सकते। हम उसके पक्ष में ही आख्या भेजेंगे।
या तो आप अपनी शिकायत वापस ले लो, अन्यथा तुम्हारे खिलाफ झूठी रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी। शिकायतकर्ता ने डीएम को लिखे पत्र में त्रिसदस्यीय समिति का गठन करने एवं निष्पक्ष जांच करने का अनुरोध किया है। ईओ स्वदेश आर्य का कहना है कि शिकायत सरासर गलत है और मुझे बदनाम करने की साजिश है। संवाद