फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: एरिया एप बंद, मनरेगा कार्यों का नहीं हो पा रहा निरीक्षण

Sun, 28 May 2023 12:39 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, हाथरस

सार

ऑनलाइन निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने एरिया एप लांच किया। इस एप से मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के समयावधि में निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे जिले के अधिकारी भ्रमण के समय मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता परख सकें।
विज्ञापन
मनरेगा कार्य प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों की निगरानी के लिए शासन की ओर से बनाया गया एरिया एप इन-दिनों बंद पड़ा है। इस कारण जिले के अधिकारी मनरेगा के कार्याें का निरीक्षण नहीं कर पा रहे हैं। शासन को भी मनरेगा के कार्याें की स्थलीय निरीक्षण की रिपोर्ट नहीं पहुंच पा रही है।

विज्ञापन


शासन की ओर से जिले में मनरेगा के से होने वाले कार्याें के निरीक्षण के लिए जिलाधिकारी, सीडीओ, उपायुक्त मनरेगा और बीडीओ को लक्ष्य दिया गया है। इस आधार पर ऑनलाइन निगरानी के लिए केंद्र सरकार ने एरिया एप लांच किया। इस एप से मनरेगा के तहत होने वाले कार्यों के समयावधि में निरीक्षण करने के निर्देश जारी किए गए हैं, जिससे जिले के अधिकारी भ्रमण के समय मनरेगा के कार्यों की गुणवत्ता तथा उपयोगिता परख सकें।

अधिकारी कार्यस्थल से जीओ टैग फोटो सहित अपलोड कर सकते हैं। इस एप के माध्यम से मनरेगा में अब रोजगार सेवकों की मनमानी पर भी अंकुश लगेगा। पिछले कुछ समय से तकनीकी कारणों से एप कार्य नहीं कर रहा है। इससे डीएम, सीडीओ तथा बीडीओ अपने निरीक्षण इस एप में अंकित नहीं कर पा रहे हैं।
विज्ञापन


इस एप से निरीक्षण करने का लक्ष्य भी अधिकारियों को मिला है, लेकिन एप से कार्य न करने से अधिकारी निरीक्षण में पिछड़ते जा रहे हैं। शासन की ओर से कार्यस्थल पर लगे मजदूरों की हाजिरी भी एप के माध्यम से ली जा रही है। रोजगार सेवकों को भी जीपीएस लोकेशन के साथ एप के माध्यम से कार्यस्थल से ही उपस्थिति लगानी होगी। यह एप भी तकनीकी दिक्कतों के चलते काम नहीं कर रहा है। इस कारण शासन में पूरी रिपोर्ट नहीं पहुंच पा रही है। परियोजना निदेशक (पीडी) राजेश कुरील ने बताया कि ।य में आ रही दिक्कतों के बारे में शासन को अवगत कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें