फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिक्शे में प्रसव मामले की जांच करने आए शासन के दूत

विज्ञापन
विज्ञापन
रिक्शे में प्रसव के मामले में शासन के दूत ने की जांच
विज्ञापन

स्वास्थ्य मंत्री दफ्तर से आए संयुक्त निदेशक ने ली पूरे मामले जानकारी, डॉक्टर से भी की पूछताछ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। रिक्शे में प्रसव का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इसकी जांच के लिए मंगलवार को शासन के दूत आए। यहां पर उन्होंने जिला महिला अस्पताल और जिला अस्पताल का निरीक्षण किया और फिर माल ढोने वाले रिक्शे में हुए प्रसव के बारे में जानकारी लेते हुए चिकित्सक और स्टाफ से भी बात की। यहां पर उन्होंने जांच के बाद कार्रवाई किए जाने की बात भी कही।
उल्लेखनीय है कि शहर के लाला का नगला निवासी चमन अपनी पत्नी रायमीन को प्रसव पीड़ा होने पर जिला महिला अस्पताल लेकर पहुंचा। आरोप है कि यहां पर उसे कुछ घंटे भर्ती रखने के बाद जाने को कह दिया गया। गर्भवती महिला को परिवार के लोग जिला महिला अस्पताल से सामान ढोने वाले रिक्शे में डालकर ले जा रहे थे कि अस्पताल के गेट के पास ही महिला ने रिक्शे में बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

यह मामला शासन स्तर तक पहुंच गया है। स्थानीय अधिकारी भी इसे लेकर गंभीर हैं। मंगलवार को यहां पर स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह के कार्यालय लखनऊ से आए संयुक्त निदेशक डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी इस मामले की जानकारी सीएमएस डॉ. रूपेंद्र गोयल से उनके दफ्तर में बैठक कर ली। पीड़ित महिला के परिवार के लोगों से भी बातचीत की। डॉ. एके श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले की उच्च स्तरीय जांच चल रही है। जांच के आधार पर ही विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
एडीएम ने भी अस्पताल पहुंचकर की जांच-पड़ताल
हाथरस। शासन ने इस मामले में डीएम से रिपोर्ट मांगी थी तो डीएम ने एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला को जांच सौंपी थी। इसी सिलसिले में एडीएम डॉ. अशोक कुमार शुक्ला ने मंगलवार को जिला अस्पताल जाकर इस मामले में जांच-पड़ताल की। एडीएम डॉ. शुक्ला ने जिला अस्पताल पहुंचकर शिकायतकर्ता से मिले और अस्पताल में दाखिल महिला के साथ-साथ उसके बच्चे की स्थिति भी देखी।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता चमन खां ने स्पष्ट आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को उस दिन अस्पताल से भगाया गया था और इसी वजह से रिक्शे में प्रसव हुआ। यही नहीं उसका यह भी आरोप था कि समुदाय विशेष का होने की वजह से उसके साथ यह घटना हुई है। एडीएम ने वहां सीेएमओ, सीएमएस से भी पूछताछ और जांच-पड़ताल की। एडीएम का कहना है कि वह इस मामले में जांच रिपोर्ट डीएम को सौपेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें