फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hathras News: वोटर बनने के लिए उत्साह, 69,477 नए नाम सूची में जुड़े

Sat, 11 Apr 2026 02:34 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस
विज्ञापन
अंतिम मतदाता सूची का मिलान करते बीएलओ व सुपरवाइजर। संवाद  - फोटो : Samvad
विज्ञापन
विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के बाद विधानसभा चुनाव की मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो इस बार युवाओं और नए मतदाताओं ने सूची में नाम शामिल कराने के लिए उत्साह दिखाया है। यही कारण है कि अभियान के दौरान रिकॉर्ड 69,477 नए मतदाताओं के नाम सूची में जोड़े गए।
विज्ञापन




प्रशासन द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान और घर-घर सर्वे का असर मतदाता सूची में साफ नजर आ रहा है। छह जनवरी 2026 को जब ड्राफ्ट सूची जारी की गई थी, तब जिले में कुल मतदाताओं की संख्या 9,73,909 थी। इसके बाद दावे और आपत्तियां मांगी गईं, जिसके बाद जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में कुल मतदाताओं की संख्या 10,43,386 हो गई।



जो नए मतदाता सूची में शामिल हुए हैं, उनमें बड़ी संख्या ''फर्स्ट टाइम वोटर्स'' की है। ऐसे में आगामी विधानसभा चुनाव में युवाओं की भूमिका निर्णायक होने वाली है। जिला निर्वाचन कार्यालय अब इन मतदाताओं को उनके फोटो पहचान पत्र वितरित करने की तैयारी में जुट गया है।जनपद का जेंडर रेशियो (महिला-पुरुष अनुपात) भी 818 से बढ़कर अब 827 हो गया है, जो महिला मतदाताओं की बढ़ती भागीदारी को दर्शाता है।
विज्ञापन









बड़े स्तर पर हुई छंटनी, 1.89 लाख नाम कटे

शुद्धिकरण अभियान के तहत मतदाता सूची में फर्जीवाड़े और दोहरी प्रविष्टि को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त कदम उठाए। आंकड़ों के अनुसार अभियान के दौरान कुल 1,89,616 मतदाताओं के नाम सूची से हटाए गए हैं। इनमें मृतक, स्थानांतरित और डबल नाम वाले मतदाता शामिल हैं।






एक नजर में आंकड़े:
अभियान की शुरुआत में कुल मतदाता
11,63,525
छह जनवरी 2026 (ड्राफ्ट सूची)
9,73,909

अंतिम प्रकाशित सूची (कुल मतदाता)
10,43,386

दावे/आपत्ति के दौरान बढ़े वोटर
69,477

अभियान के दौरान कटे नाम
1,89,616

पुरुष मतदाता 5,71,193
महिला मतदाता 4,72,177
थर्ड जेंडर 16





मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया गया है। हमारा लक्ष्य था कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम सूची में शामिल होने से छूटने न पाए और फर्जी नाम सूची में न रहें।

-अतुल वत्स, जिला निर्वाचन अधिकारी।

हाथरस में घटे 1,20,139 मतदाता



हाथरस। पुनरीक्षण प्रक्रिया से पहले जिले में कुल 11,63,525 मतदाता थे। एसआईआर के बाद जिले में 10,43,386 मतदाता रह गए हैं। हाथरस विधानसभा सीट पर एसआईआर से पहले 4,12,905 मतदाता थे, अब 3,69,865 ळभ्म तदाता रह गए हैं। सादाबाद विधानसभा सीट पर एसआईआर से पहले 3,75,739 मतदाता थे, अब 3,41,533 मतदाता रह गए हैं। सिकंदराराऊ सीट पर अभियान से पहले 3,74,881 थे, अब 3,31,988 मतदाता शेष हैं। पुनरीक्षण के बाद 43,040 मतदाता हाथरस सदर, 34,206 मतदाता सादाबाद और 42,893 मतदाता सिकंदराराऊ विधानसभा क्षेत्र में घटे हैं। मतदाताओं की संख्या कम होने का असर निश्चित रूप से आगे जिले की राजनीति पर पड़ेगा। संवाद
विज्ञापन






अभियान की शुरुआत में कुल मतदाता 11,63,525

अभियान के बाद अंतिम प्रकाशित सूची में कुल मतदाता 10,43,386

जिले में घटे मतदाता 120139

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें